नि:शुल्क पेयजल सेवा का सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट की पहल को मिली सराहना।
 सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा होटल गीतांजली, किराना मंडी के निकट नि:शुल्क पेयजल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी (सीओ) कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों, व्यापारियों और जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक अत्यंत सराहनीय सामाजिक सेवा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के संरक्षक हसन जमाल उर्फ बबुआ भाई ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल मानवाधिकारों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की हर संभव सेवा करना भी है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों को नि:शुल्क पेयजल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है और संस्था आगे भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रज़ी ने कहा कि समाज सेवा ही संस्था का मूल उद्देश्य है। उन्होंने सभी नागरिकों से ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के संरक्षक इकरार अहमद ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्य निश्चित रूप से अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल समाचारों के माध्यम से ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहित कार्यों में सहभागिता निभाकर भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने संस्था के इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर जनहित के ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिले और समाज में सेवा, सहयोग एवं भाईचारे की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
इस अवसर पर इकरार अहमद, मुजफ्फर अली, तारिक संजुम, इरशाद अहमद, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सुशील कुमार, फिरोजुल हक, तबस्सुम खांन, पत्रकार रशाद लारी, सुभाष गुप्ता, मोहम्मद आतिफ, मुर्तुजा रहमानी, मनव्वर रिज़वी, जफर खान, परवेज खान, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, नवेद आलम, मोहम्मद आज़म, मिनहाज सिद्दीकी, हित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम