बलिया के सभी थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का किया गया प्रयास।
बलिया।उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर आज 11.07.2026 को थाना समाधान दिवस का आयोजन कर पुलिस टीम व प्रशासनिक टीम के साथ जनता की समस्याओं को सुना गया एवं निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही की गयी। जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
समाधान दिवस के दौरान समस्त थानों पर प्राप्त कुल 90 प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर सभी क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के थानों एवं थाना प्रभारियों द्वारा संबंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याएं सुनी गई।
Comments
Post a Comment