भाजपा नेता के पुत्रशोक में भाजपाइयों की उपेक्षा से मर्माहत है परिजन।


जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नेताओं के रवैया पर भाजपा के पूर्व जिला कार्य समिति सदस्य ने जताया कड़ा एतराज ।
रिपोर्ट: विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिले के बाराचट्टी क्षेत्र के हाहेसाड़ी गांव निवासी पुराने व वयोवृद्ध भाजपा नेता रहे ईश्वर यादव के पुत्र नंदलाल यादव के असामयिक निधन पर भाजपा समर्थकों द्वारा अबतक घोर उपेक्षा किए जाने पर पूरा परिवार मर्माहत है ।वहीं भाजपा के जिला कार्य समिति के पूर्व सदस्य रहे रविशंकर प्रसाद ने मौजूदा एनडीए सांसद व केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, स्थानीय विधायिका ज्योति मांझी समेत पार्टी के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के रवैया पर कड़ा एतराज  जताया हैं।उन्होंने कहा है कि भाजपा के दूर्दिन समय में ईश्वर यादव ने संगठन के विकास के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया था।किंतु विडम्बना है कि ऐसी स्थिति में भाजपा के एक भी स्थानीय पदाधिकारी इस परिवार के प्रति सुधि लेना उचित नहीं समझते है। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पत्र लिखकर संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की मांग की है तथा संगठन के प्रतिनिधियों को भाजपा नेता ईश्वर यादव के परिजनों से इस विपदा की घड़ी में अपनी सहानुभूति प्रकट करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम