गया में नए आपराधिक कानूनों पर महामंथन: कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज एक विशेष दौरे पर गया एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे द्वारा सुरक्षा के बेहद पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट परिसर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद रखा गया। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कदम रखते ही वहां मौजूद बीजेपी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, बुके और नारों के साथ मुख्यमंत्री का अत्यंत गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।बोधगया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में बड़ा मंथन एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे बोधगया के कन्वेंशन सेंटर (महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र) के लिए रवाना हुए, जहां विधि विभाग द्वारा आयोजित नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय/राज्य-स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है।मुख्य अतिथि: सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जा रहा है।
इस बैठक में सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न उच्च न्यायालयों (हाई कोर्ट) के माननीय न्यायाधीश, देश के वरिष्ठ न्यायविद, कानूनी विशेषज्ञ और अधिवक्ता भाग ले रहे हैं। पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए पहले ही गया पहुंच चुके हैं।
चर्चा का मुख्य एजेंडा:
बैठक का मुख्य उद्देश्य देश में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों के बारीकियों, उनके व्यावहारिक क्रियान्वयन और न्यायिक प्रक्रियाओं में आने वाले बदलावों पर गहरा मंथन करना है।
विशेष ट्रैफिक रूट लागू इस बड़े वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट और देश के शीर्ष न्यायाधीशों की उपस्थिति को देखते हुए गया और बोधगया को छावनी के रूप में बदल दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1500 से अधिक अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। आम जनता को असुविधा न हो और सुरक्षा भी बनी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा विशेष रूट चार्ट लागू कर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध व बदलाव किए गए हैं।
Comments
Post a Comment