सिकन्दरपुर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकला महावीरी झंडा जुलुस।
सिकन्दरपुर,बलिया, उत्तर प्रदेश।
सिकंदरपुर में महावीर स्थान से राम अखाड़ा के पहली का गोल(जुलूस)निकालने के साथ ही यहां रथ यात्रा (महावीरी झंडोत्सव ) शुरू हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा जय महावीर के नारों से नगर का वातावरण महावीर मय (भक्ति मय)बना रहा रहा।जुलूस में अन्य अखाड़ों के योगों ने भी सहभागिता निभाई।
राम महावीरी अखाड़ा के अध्यक्ष गणेश सोनी के नेतृत्व में रात्रि करीब 11 बजे हास्पिटल तिराहा से जोश व खरोश के साथ निकला जुलूस सोनार पट्टी,पुराना पोस्टआफिस, मोहल्ला गन्धी,मोहल्ला भिखपुरा ,दरगाह के मैदान तिराहा (मोहल्ला बड्ढा) आदि स्थानों का भ्रमण करते मध्य रात में डोमनपुरा मोहल्ला स्थित ठाकुर जी मन्दिर के प्रांगण में पहुंच कर समाप्त हुआ।
इस दौरान शांतिव्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह जगह पर प्रशासन द्वारा पर्याप्त फोर्स की तैनाती की गई थी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले सभी इमाम चौक की प्रशासन द्वारा वैरिकेटिंग कराई गई थी।इस के साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी शुरू से अन्त तक जुलूस के साथ लगे रहे।
जुलूस को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भत्तों की भीड़ मार्ग के दोनों तरफ जमी हुई थी। जिसमें पुरूष,महिलाएं,बच्चे,बूढ़े व युवा शामिल थे।इस दौरान जुलूस को व्यवस्थित रखने के साथ ही शांति व सद्भाव पूर्ण वतावरण हेतु झंडोत्सव के अध्यक्ष राकेश सिंह एवं राकेश चौधरी कमेटी के सदस्यों के साथ लगातार प्रयासरत रहे।
जुलूस में प्रमुख रूप से संजय जायसवाल,भीष्म यादव,दिनेश चौधरी,गणेश सोनी,विजय जायसवाल,कौशल श्रीवास्तव,जितेंद सोनी,डॉ उमेशचन्द,प्रयाग चौहान,अभिषेक सोनी,पत्रकार आरिफ अंसारी,लालबचन शर्मा,जितेश सोनी एडवोकेट,मोनू वर्मा, डॉ आशुतोष गुप्त,विशाल सोनी,मोहन अंसारी,डॉ रविन्द्र वर्मा आदि शामिल रहे।
Comments
Post a Comment