दोस्त संग पोखर में नहाने गए लड़का का पानी में डूब कर हुई मौत,मचा कोहराम।
बेतिया, बिहार।
इस बरसात के मौसम में वर्षा होने से नदी,पोखर,तालाब में पानी भर जा रहा है,इससे बच्चे,युवा,बूढ़े को इन स्थानों पर नहाने का मजा लेने के लिए जाया जा रहा है,मगर इसमें सावधानी नहीं बरतने के कारण डूबना भी पड़ जा रहा है,जिससे मौत के मुंह में जा रहे हैं।नित्यदिन इस तरह की घटनाएं सुनने और देखने को मिल रही हैं,मगर स्थानीय प्रशासन के द्वारा इस पर कोई नियंत्रण नहीं रखा जा रहा है,जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं,एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है,जिससे डूबे हुए लोगों को गोताखोरों की मदद से समय पर बाहर निकाला जा सके।
इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि इनरवा थाना क्षेत्र के पिडारी गांव स्थित, दुर्गा मंदिर के नजदीक नहाने के दौरान डूबकर पीड़ारी गांव निवासी,रामजी शाह के 15 वर्षीय पुत्र,छोटू कुमार की मौत हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि छोटू कुमारअपने तीन दोस्तों के साथ पोखर में नहाने गया था,इसी क्रम में वह गहरे पानी ने चला गया और डूबने लगा,दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे,काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।संवाददाता को ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि छोटू कुमारअपने खेत में बिचड़ा गिराने के लिए गया था,लौटते वक्त अपने दोस्तों के साथ पोखरा में नहाने चला गया,मृतक छोटू कुमार10 वीं वर्ग का छात्र था। छोटू कुमार के मौत की सूचना मिलने पर पूरे परिजनों में कोहराम मच गया,मातम छा गया,रो रो कर बुरा हाल हो गया।थाना अध्यक्ष,संतोष कुमार सिंह संवाददाता को बताया कि मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर गए।
Comments
Post a Comment