यूपी टीईटी परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित UP-TET परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महराजगंज इंटर कॉलेज, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू पी.जी. कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता, गोपनीयता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, अव्यवस्था अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
जिला प्रशासन एवं महराजगंज पुलिस ने कहा कि जनपद में UP-TET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम