अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर होने से बाइक सवार वाहन चालक की मौत का होना चरम सीमा पर पहुंच गया है।वाहन चालक शराब एवं मादक पदार्थ का सेवन करके अपना वाहन चला रहे हैं जोअनियंत्रित होकर टक्कर मार दे रहे हैं, जिससे मौत की घटना हो रही है। इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि चौतरवा रतवाल मुख्य मार्ग पर रतवाल चौक के पासअज्ञात वाहन की चपेट मेंआने से एक युवक की मौत इलाज के क्रम में हो गई।घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाअध्यक्ष, महेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि थाना क्षेत्र के बरियारवा गांव निवासी, परम यादव का पुत्र, अभिषेक कुमार,उम्र 14 वर्ष घर से रतवल जा रहा था,इसी क्रम में रतवाल के समीप युवकअज्ञात वाहन की चपेट मेंआकर बुरी तरह से जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिएअनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल युवक को जीएमसीएच भेज दिया, लेकिन बेतिया जाने के क्रम में ही रास्ते में ही हो गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया उन्होंने बताया है कि वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
Comments
Post a Comment