एएसपी सिद्धांत शर्मा ने सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया जन्मदिन।

वसीम अकरम कुरैशी 
जयपुर, राजस्थान।
समग्र सेवा मिशन के निदेशक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा का जन्मदिन सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। प्रात:काल गायों को चारा खिलाया तथा जरुरतमंदों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर डीजे एचआरएफ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. ओपी टांक अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। साथ ही कठपुतली नगर विकास समिति के अशोक शर्मा, गजानंद खींची, हेमराज, मनीष सेन, जीतू सेन, नीरज टांक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे। डॉ. ओपी टांक की अगुवाई में सभी ने एएसपी सिद्धांत शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम