न्यायिक फेरबदल में शिव गोपाल मिश्रा को पश्चिम चंपारण के जिला जज नियुक्त,हर्ष व्याप्त।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
न्यायाधीशों की फेरबादल होने के कारण पटना उच्च न्यायालय के मौजूदा महान निबंधक,गोपाल मिश्रा को पश्चिम चंपारण का जिला जज बनाया गया है। 
पश्चिम चंपारण के वर्तमान जिला जज,अनामिका टी को पटना सिविल कोर्ट का जिला जज बनाया गया है।
संवाददाता को इस बात की जानकारी,पटना उच्च न्यायालय के विश्ववासनीय सूत्रों से मिली है।
वर्तमान जिला जज का कार्यकाल इस जिला में, लगभग 7 से 8 महीना ही हुआ होगा।अनामिका टी,
जिला जज का कार्यशैली कार्यकुशलता,न्यायालय पद्धति में स्वर्णअक्षरों से लिखा जाएगा।जिला के इस न्यायालय में सभी अधिवक्ताओं,पदाधिकारी, न्यायालय कर्मीआम जनता
के साथ मृदुभाषा,व्यवहार के लिए इनको सदा याद किया जाता रहेगा। न्यायालय के कार्यों के निष्पादन में बड़ी सरलता के साथ लोगों का काम होता था,कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता था।जिला न्यायालय के सभी महत्वपूर्ण कार्य में अधिवक्ता,न्यायालय कर्मी, पदाधिकारीगण न्यायाधीश के साथ साथ व्यवहारिक शुरू करते थे,कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। 
उनके इस जिला से जिला जज के पद से पटना उच्च न्यायालय के सिविल कोर्ट में जिला जज के पद पर नियुक्ति होना एक शुभ संकेत है,भले ही इस जिला के लिए संतोषप्रद समाचार नहीं है।वैसे यह कहा जा सकता है कि यह पद स्थानांतरण के लिए ही होता है,नौकरी में इन लोगों का स्थानांतरण,पदोन्नति होना विभागीय प्रचलन है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम