दुबेछपरा में हो रहे कटान रोधी कार्य का बैरिया विधायक ने किया निरीक्षण।


धनंजय कुमार शर्मा 
मझौवां,बलिया। उत्तर प्रदेश। 
दुबेछपरा में हो रहे कटान रोधी कार्य का बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कार्यों पर सवाल उठाया। कहा कि जो बोल्डर बनाया गया है, उसका झुकाव अभी से नदी की तरफ है। ऐसे में यह गंगा की धारा को कैसे झेल पाएगा। इस पर वहां मौजूद ठेकेदार के पास कोई जवाब नहीं था। विधायक ने चेताया कि अगर इस बार थोड़ा भी नुकसान हुआ तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
    विधायक ने आरोप लगाते हुए बताया कि अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा 7 सालों से यहां जमे पड़े हैं। जबकि शासन के नियम के अनुसार एक अधिकारी तीन साल ही एक जगह रह सकता हैं। विधायक का कहना है कि अधिशासी अभियंता द्वारा जानबूझकर कार्य के दोनों तरफ कुछ जमीन छोड़ दी गई है, जहां से कटान होगा और फ्लड फाइटिंग के नाम पर विभाग कमाई करेगा। कहा कि शासन से पूर्ण काम के लिए धन जारी हुआ है तो दोनों सिरे पर जगह छोड़ने का औचित्य क्या है ? जब इतना का काम हुआ तो 50 मीटर और बढ़ सकता था। अभी तक कही 50% तो कही 30% भी काम नही हुआ है, जबकि 22 जून तक काम पूरा हो जाना चाहिए था।
   कटान के बगल में ही इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 31 भी है। उसको बचाने की कवायद करने की बजाय अधिशासी अभियंता जानबूझकर फ्लड फाइटिंग में कमाने की योजना हर साल बनाते रहते हैं। इनके कार्यकाल में अभी तक 700 करोड़ का धन बाढ़ विभाग के नाम पर आया है। उसके बाद हर साल फ्लड फाइटिंग के नाम पर अलग से धन आया हैं। अधिशासी अभियंता की सम्पत्ति की जांच होनी चाहिए। विधायक ने कहा कि दुबेछपरा, नौरंगा, नरदरा, भुसौला आदि का निरीक्षण किया, हर जगह कटान रोधी कार्य में खामियां मिली। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत शासन करूंगा और जरूरत पड़ी तो विधानसभा में भी प्रश्न उठाया जाएगा। इस मौके पर संजय यादव, शशिभूषण यादव, गुडडु गुप्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य, किशुन पासवान, अमीत पाल, गुड्डू पासवान, जेपी यादव, ध्रुप यादव, मनान हुसैन, मजहर, मुस्तफा अंसारी, गौरीशंकर पान्डेय, उत्तम यादव, अनिल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव व रविन्द्र मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम