ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों तेज रफ्तार वाहन की कहर से नित्यदिन घटनाएं घट रही है,वाहन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं,शराब, मादक पदार्थ के नशे में वाहन चालक नियंत्रण खो दे रहे हैं,
जिससे नित्यदिन सड़क पर घटनाएं घट रही हैं,लोग मौत के मुंह में धकेले जा रहे हैं।
जिला परिवहन विभाग ही मूकदर्शक बना हुआ है। परिवहन विभाग के द्वारा कोई नियमित जांच नहीं की जा रही है।नशीली,मादक पदार्थ का सेवन करके वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी को चला रहे हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के  जुड़ीमियां टोला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी,जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घटना के बाद इलाके मेंअफरातफरी मच गई।मृतक की पहचान हरसरी पुरैनिया गांव निवासी लक्ष्मण पासवान,उम्र 28 वर्ष के रूप में की गई है।पुलिस को सूचना मिलने पर, घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया।
शिकारपुर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि 
मृतक के परिजनों कीऔर से कोई आवेदनअभी तक प्राप्त नहीं हो सका है,आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम