प्रभारी शिक्षिका ने बतायी अच्छे व बुरे स्पर्श का भेद।


रिपोर्ट: विनोद विरोधी 
 गया, बिहार। 
जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह में प्रभारी शिक्षिका गुड्डी कुमारी के द्वारा बच्चों को अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। उन्होंने बताई कि अच्छा स्पर्श वह शारीरिक संपर्क है जिससे बच्चे सुरक्षित प्यार और सहज महसूस करें। जैसे की माता-पिता का प्यार से गले लगाना, शाबाशी देना है। वहीं बुरा स्पर्श वह संपर्क है,जो बच्चों को डरा हुआ,असहज एवं असुरक्षित महसूस कराता है। उन्होंने बुरे स्पर्श  की पहचान कैसे करें इसके बारे में बच्चों को बताया गया कि अगर कोई अनजान या परिचित व्यक्ति आपको हाथों से छाती व जांघों के बीच या पीठ के पीछे हिस्से को छूता है और आप डरे हुए ,असहज महसूस करते हैं तथा स्पर्श के बारे में राज (secret) रखने को कहें, तो आप समझ जाएं कि यह बुरा स्पर्श है। ऐसी स्थिति में किसी भरोसेमंद शिक्षक या माता-पिता को अवश्य बताएं। कोई गलत तरीके से छुए तो जोर से ना कहें और उस  जगह से तुरंत दूर हट जाएं या भाग जाएं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम