प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट पर गया, सड़कों पर पुलिस, ड्रोन से निगरानी; प्रशासन ने की शांति की अपील।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन और छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद  गया जिले में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संभावित छात्र आंदोलन को देखते हुए शहरभर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन और छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बिहार में भी विरोध की आहट तेज हो गई है। कई जिलों में छात्र संगठनों के प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए गया जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। सरकारी कार्यालयों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और फ्लैग मार्च के जरिए पूरे शहर की निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है, जबकि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है।छात्र संगठनों के संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गया पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालयों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा विशेष सुरक्षा बलों द्वारा शहर में फ्लैग मार्च भी किया गया, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम