उद्यमियों को उद्योग लगाने हेतु निशुल्क रजिस्ट्रेशन,बिना गारंटर के बिजनेस लोन।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहारह
जिले के सभी उद्योगों का अब रैंप के तहत निशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है,इसकी जानकारी देते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज ने संवाददाता को बताया कि रजिस्ट्रेशनऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होगी,इसमें रजिस्ट्रेशन होने पर उद्गम को 12अंकों का एक विशिष्ट पहचान नंबर भी प्रदान किया जाएगा। इस नंबर को प्राप्त करने के बाद उद्यमी और उनके उद्योग को कई प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी उन्होंनेआगे बताया कि रजिस्ट्रेशन वाले सभी उद्यमी को सरकारी निविदा में हिस्सा लेने का मौका मिल सकेगा। इसकेअतिरिक्त कम ब्याज पर लोन की भी सुविधा प्रदान की जाएगी,इससे वह अपनी यूनिट का विस्तार कर सकेंगे।रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने वाले उद्यमी को सरकारी योजनाओं के साथ सभी प्रकार की सब्सिडी का भी लाभ प्रदान किया जाएगा एमएसएमई मैन्युफैक्चरर, सर्विसिंग प्रोवाइडर,स्टार्टअप 
फ्रीलांसर भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। जिला उद्योग केंद्र में पांच सदस्यों की एक टीम का गठन किया गया है जो कैंप लगाकर उधम का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।महाप्रबंधक,रोहित राज ने संवाददाता को बताया कि इस जिले मेंअभी तक 70 हजार से ज्यादा उधम का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है
इस सुविधा को लेने वाले उद्यमियों को बिना गारंटर के बिजनेस लोन की सुविधा है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम