मदरसा,संस्कृत के शिक्षकों ने वेतन भुगतान को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन।
बेतिया, बिहार।
जिला के मदरसा और संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों ने विगत 5 महीना से लंबित भुगतान को लेकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षक गंभीरआर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं।इन बिंदुओं को लेकर मदरसा एवं संस्कृत शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है। शिक्षकों ने संवाददाता को बताया कि लगातार 5 महीने से मंदिर न मिलने के कारण परिवार का भरणपोषण,दवा, इलाज,बच्चों के पढ़ाई का क्रम टूट गया है।ज्ञापन सौंपने वाले शिक्षकों ने इंडिया खबर संवाददाता को बताया कि वह नियमित रूप से विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं,फिर भी बिना किसी स्पष्ट कारण के उनका मानदेय रोक दिया गया है।इन शिक्षकों ने आगे बताया केअगर किसी प्रकार की जांच का विषय बनता है तो उसका अभिलंब निष्पादन किया जाए,जांच के नाम पर भुगतान रोकना सारासर अन्याय के साथ साथ ही मानवाधिकार का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है । शिक्षक संघ ने स्पष्ट रूप से चेतावनी के साथ कहा है कि उनकी जायज मंगू पर यथाशीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वह बाध्य होकर अनिश्चितकालीनअनशन शुरू करेंगे,साथ ही सरकार के खिलाफ व्यापक रूप से आंदोलन करेंगे, ताकि उनके परिवार,बच्चों की पढ़ाई लिखाई, इलाज भोजन जैसे मानवीय जरूरतों की ससमय पूर्ति हो सके।
Comments
Post a Comment