रसड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह एवं उत्तरी चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित।

धनंजय कुमार शर्मा
रसड़ा,बलिया  उत्तर प्रदेश। 
व्यापार कल्याण समिति, रसड़ा द्वारा गुरुवार को थाना प्रभारी रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह एवं उत्तरी चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा व्यापारियों और आमजन की सुरक्षा के प्रति सराहनीय योगदान के लिए माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह  समिति के संरक्षक सुरेश चन्द्र के द्वारा किया गया।
     सम्मान समारोह में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने विगत महीनों में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, विभिन्न धार्मिक आयोजनों, त्योहारों तथा श्रीनाथ बाबा रोट पूजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, साथ ही चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर  चोरी हुए सामान की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी से व्यापारियों एवं नागरिकों का पुलिस के प्रति और विश्वास मजबूत हुआ है।
सम्मान समारोह के उपरांत थाना प्रभारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने व्यापार कल्याण समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी समाज पूरी निडरता और विश्वास के साथ अपना व्यापार करे। पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा, सहयोग एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर समय तत्पर और सजग है।
    उत्तरी चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने भी सम्मान के लिए समिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष मुहम्मद युनूस, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल जी, महामंत्री आशुतोष सोनी, विश्वकर्मा सेवा समिति रसड़ा के अध्यक्ष एवं समिति के सक्रिय सदस्य दीनदयाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रवि कुमार आर्य सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम