भारत नेपाल सीमा पर नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद,जांच शुरू।
बेतिया, बिहार।
इन दिनों गांजा,चरस,मॉर्फिन कुकिंन,पशु तस्करी तो सुना जा रहा था,मगरअब नशीली इंजेक्शन की भी तस्करी होना शुरू हो गया है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि भारत नेपाल सीमा के बीरगंज में सशस्त्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला की साड़ी में टेप से छुपाकर रखे गए प्रतिबंध नशीली इंजेक्शन बरामद किया है। पुलिस ने डायजेपाम,प्रोमेथाजिनऔर बूप्रिंनिफिरोंन के कुल 600 एम्पुल जप्त किए हैं।इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क और तस्करी के संबंध की जांच में जुड़ गई है।नशीली एवं मादक पदार्थ की तस्करी के सात साथ नशीली इंजेक्शन की तस्करी भी शुरू हो गई है
ऐसे इंजेक्शन के तस्करी करने वाले नेपाल से भारत सीमा पार करके विभिन्न दवा के दुकानों मेंआपूर्ति कर रहे हैं,इसे महंगी दामों में बेचा जा रहा है,इससे तस्कर और दुकानदार दोनों मालामाल हो रहे हैं।भारत नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी के बीच जांच चौकी के माध्यम से पकड़ने का काम किया जा रहा है, इससे तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गई है।
Comments
Post a Comment