साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज होने से लाखों खाता धारकों को मिली राहत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
साइबर ठगी,ऑनलाइन लेनदेन के जांच के दौरान बैंक खाता फ्रीज होने से परेशान लाखों खाताधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने जीआरएम
पोर्टल के माध्यम से ऐसी व्यवस्था लागू की है जिससे खाता धारकों को साइबर थाने में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,अब शिकायत की प्रक्रिया सीधे बैंक के माध्यम से शुरू होगी 
मामले का निस्तारण सीधे ऑनलाइन किया जाएगा।
साइबर ठगी के मामले में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था,कई बार संबंधित थाने में जाना पड़ता था,पैसे और समय की बर्बादी होती थी। बेतिया के साइबर थाना के डीएसपी गौतम शरणओमी ने संवाददाता को बताया कि 
जीआरएम पोर्टल लागू होने सेआम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।अब खाताधारक अपने बैंक में हीआवेदन देकर ही प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। बैंक पोर्टल पर शिकायत दर्ज करेगी और आगे की कार्रवाईऑनलाइन संबंधित जांच पदाधिकारी को पहुंचेगी,इससे शिकायत का निस्तारणअधिक पारदर्शी तेजऔर सुविधाजनक होगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम