सिकंदरपुर महावीरी जुलूस की तैयारियों में जुटा प्रशासन।

डीएम-एसपी ने किया रूट निरीक्षण, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 
ब्यूरो चीफ़: किशन जायसवाल, 
बलिया, उत्तर प्रदेश।
आगामी महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सिकंदरपुर थाना परिसर में महावीरी जुलूस समिति के पदाधिकारियों, आयोजकों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि महावीरी जुलूस जनआस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन और आयोजकों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि निर्धारित मार्ग, समय और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि जुलूस के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने आयोजकों से आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी समस्या की तत्काल सूचना पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया।
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ महावीरी जुलूस के प्रस्तावित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम