मालती देवी के मृत्युपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

मृत्यु भोज का किया गया बहिष्कार। 
 रिपोर्ट विनोद विरोधी
 गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत जयगीर पंचायत के बरवाडीह गांव के रहने वाले कारू यादव की पत्नी की मौत एक सड़क हादसे में हो जाने के पश्चात आज उनके पैतृक गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में इलाके के कई प्रबुद्धजन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी की। इस दौरान दिवंगत मालती देवी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन प्रकट किया तथा एक मिनट का मौन रखकर मृतक के प्रति सहानुभूति प्रकट की गई। सबसे रोचक बात यह रहा कि इस श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने मृत्यु भोज का बहिष्कार किया तथा आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम पर रोक लगाने का संकल्प दोहराया। सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा की मृत्युभोज के माध्यम से समाज का शोषण होता है तथा कर्मकांड के नाम पर मृतक परिवार को ठगी का शिकार होना पड़ता है, जिसे समाज के लोगों ने मृत्युभोज  बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस अवसर पर मौजूद प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक विनोद कुमार यादवेंदु, अवकाश प्राप्त शिक्षक शिवनारायण यादव, राजद नेता कृष्णदेव प्रसाद यादव ,जिला परिषद सदस्य अरविंद कुमार यादव ,अर्जक नेता श्याम बिहारी यादव, इंजीनियर नागेंद्र यादव, मानववादी विचारक वीरेंद्र कुमार अर्जक, अर्जक संघ के सहायक जिलामंत्री संजय कुमार मांझी, मोहन यादव ,पत्रकार बृजेश सिंह, हरेंद्र सिंह भोक्ता, रामाश्रय यादव आदि प्रमुख लोग थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम