गृह विभाग के आदेश के अनुसार जेल से मुक्त किए गए गिरफ्तार छात्र


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नीटयूजी परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए आंदोलनकारी छात्रों को को जेल से मुक्त कर दिया गया।बिहार सरकार के गृह विभाग के द्वारा जारी आदेश केआलोक में यह कार्रवाई की गई। विगत 25 जुलाई को छात्रों के द्वारा प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शन के दौरान छात्रों के द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया,इसमें पुलिस ने 20आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, इसमें से 16 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तार आंदोलनकारीयों को सरकार के निर्णय के बाद जेल से मुक्त कर दिया गया जेल सुपरिंटेंडेंट,संजय कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस मामले में जिन आंदोलनकारीयों को जेल में लाया गया था,उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत मुक्त कर दिया गया है।
मुक्त किए गए छात्रों में, (आंदोलनकारी) गोपालपुर के समसुद्दीनअंसारी, इरफान खान,मोहम्मद अंजार,अविनाश कुमार, मोहम्मद वाजिदआलम, गणेश कुमार,बेरिया के मोहम्मदअब्दुल गद्दी, जोगापट्टी केअमजद इकबाल,मझौलिया के अलाउद्दीनअंसारी,चौतरवा के फखरुद्दीनआलम, श्रीनगर के गुलबहारअंसारी शामिल है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम