पुलिसकर्मी बनकर महिला से सोने के चैन ठगकर अपराधी हुए फरार।
बेतिया, बिहार।
नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 निवासी, एक ,51 वर्षीय महिला,वर्षा कुमारी से,बाइक सवार दो अपराधियों नेअपनेआप को पुलिसकर्मी बताकर, महिला को पुलिस चेकिंग का झांसा देकर उसके गले से चैन उतरवा कर अवंतिका चौक की ओर तेजी से भाग गए। महिला लाल बाजार से मीना बाजार होते हुएअपने घर जा रही थी,तभी राज इंटर कॉलेज की पूर्व्वारी गेट के पास यह घटना हुई महिला ने नगर थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।नगर थाना पुलिस ने संवाददाता को बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है,साथ ही सीसीटीवी फुटेज केआधार पर अपराधियों के तलाश शुरू कर दी है,जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
Comments
Post a Comment