निर्माणाधीन पुल में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत घटना बाराचट्टी थाना क्षेत्र की।
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बेलहरिया गांव के निकट गुल सकरी नदी में निर्माणाधीन पुल में मिट्टी धसने से एक मजदूर की मौत मिट्टी में दब जाने से हो गई है। मृतक इसी थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव के भड़कुआं टोले के रहने वाले सुरेंद्र मांझी का 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू मांझी के रूप में पहचान की गई है।घटना के बाद निर्माण में लगे मजदूरों ने मिट्टी हटाकर मृतक युवक का शव गड्ढ़े से बाहर निकल गया। इधर घटना की सूचना पाकर बाराचट्टी थाना की पुलिस ने शवको अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया गया है ।मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ संतान था तथा दो साल पूर्व ही शादी हुई थी। घटना के पश्चात पूरे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।हादसे में मौत के पश्चात बाराचट्टी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार आशीष ने मृतक परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20हजार का चेक प्रदान किया है। वहीं बाराचट्टी भाजपा नेता नरेश यादव ने मृतक परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग राज्य सरकार से की है।
Comments
Post a Comment