ट्रेन से गिरकर मजदूर युवक बच्चन दास की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया नरकटियागंज रेल खंड के चनपटिया सिकरहना  पुल के नजदीक ट्रेन से गिरकर एक मजदूर युवक बच्चन दास,उम्र 35 की मौत हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को प्रभारी थाना अध्यक्ष,प्रिंस कुमार ने बताया कि बच्चन दास के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया,वह साठी थाने के सोमगढ़ गांव निवासी कोकिल दास का पुत्र था।
पुलिस ने संवाददाता को बताया कि घटना से संबंधित परिजनों का कोईआवेदन प्राप्त नहीं हुआ है,आवेदन मिलने के बाद हीअग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि वह मजदूरी का काम करता था,मजदूरी करके घर लौट रहा था,तभी ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई,मगर किस ट्रेन से गिरकर मौत हुई इसका पता नहीं चल सका।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम