पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने फरियादियों की समस्याओं की जनसुनवाई की,त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बिहार पुलिस मुख्यालय में, डीजीपी,विनय कुमार ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंनेआम नागरिकों की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित पुलिसअधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपराधिक मामलों की जांच,पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतें तथा अन्य कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर लोगों नेअपनी समस्याएं डीजीपी के समक्ष रखीं।पुलिस महानिदेशक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित जिलों के पुलिस पदाधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित,पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण बिहार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना,लोगों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समय सीमा के अंदर उनका समाधान सुनिश्चित करें।
बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से लोगों कोअपनी समस्याएं सीधे पुलिस के सर्वोच्चअधिकारी के समक्ष रखने काअवसर मिला,जिससे पुलिस प्रशासन के प्रतिआम नागरिकों का विश्वास,मजबूत होने की उम्मीद जताई।इसअवसर पर बिहार के कई जिलों के लोग अपनी समस्याओं को रखा, इसमें पश्चिम चंपारण जिला से भी कई लोगों नेअपनी समस्याओं को रखा,जिनका
निष्पादन हेतुआवश्यक कार्रवाई का दिशा निर्देश डीजीपी मुख्यालय से दिया गया। पुलिस मुख्यालय में अपने समस्याओं को रखने वालों ने इस कदम की भूरी भूरी प्रशंसा की,इसे सराहनीय कदम बताया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम