खेत में ट्रैक्टर पलटने से युवक की हुई मौत।

परिजनों ने कहा संदिग्ध,जांच में जुटी पुलिस,मचा कोहराम।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी,कृष्णा कुशवाहा,उम्र 22 वर्ष, पिता स्वर्गीय सत्यनारायण कुशवाहा,बारिहरवा गांव में ट्रैक्टर लेकअपना खेत जोतने के लिए गया,अपना खेत जोतने के बाद बगल के खेत में भी जोतने के लिए गया,तभी अचानक उसका ट्रैक्टर बुरी तरह से धंस गया,निकल नहीं पा रहा था,तो तीन-चार ट्रैक्टर मिलकर उसको किसी तरह निकाला,मगर पुनःखेत जोतने के क्रम में ट्रैक्टर पलट गया,पीछे के भाग ऊपर उठ गया,जिससे पलट गया,इसमें युवक उसके नीचे दबकर उसकी मृत्यु हो गई। कुछ प्रत्यक्ष व्यक्तियों का कहना है कि ट्रैक्टर निकल गया था, सड़क परआ गया था तो फिर युवक की मृत्यु कैसे हो गई,यह संदिग्ध है।
इस मृत्यु को परिजनों ने संदिग्ध बताया है,पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहाअनुमंडलअस्पताल भेज दिया,इस घटना से परिजनों का रो रो को बुरा हाल है,पूरे परिवार में कोहराम मच गया।ग्रामीण क्षेत्र में गम का माहौल छा गया है। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि मृतक के पिता, स्वर्गीय सतनारायण कुशवाह बचपन में ही मर चुके थे,वह बचपन से ही अपने नाना,हौसला महतो के यहां रहकर पढ़ाई करता था,पालन पोषण होता था, घर का सभी काम करता था,उसके ननिहाली हिस्सा का कुछ जमीन मिला था, जिसको वह एक करोड़ रुपया में बेचा था।
मृतक की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण का कहना है कि इस घटना के पीछे और कोई बात हो सकती है,ग्रामीणों के द्वारा जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।परिवारजन इस घटना को हत्या का साजिश बता रहे हैं।पैसे के लेनदेन वाली बात भी सामने आ रही है,साथ ही ननिहाली हिस्से की भूमि की बिक्री प्राप्त एक करोड़ रुपया भी मृत्यु का कारण बताया जा रहा है।अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या स्थिति सामनेआती है,मौत काअसली कारण क्या हो सकता है,इसमें कौन-कौन लोग संलिप्त हैं,यह जांच रिपोर्टआने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम