विवाहिता की हुई संदिग्ध स्थिति में मौत,दहेज हत्या का लगा आरोप,सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बैरिया प्रखंडअंतर्गत राघवानंदपुर पंचायत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। मृतिका की पहचान 27 वर्षीय,मनीषा कुमारी के रूप में की गई है। मायके पक्ष वालों ने ससुराल वालों पर हत्या काआरोप लगाते हुए बैरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
मिट्टी का के भाई राहुल को मारने संवाददाता को बताया कि मनीषा का विवाह वर्ष 2019 में तद्भव आनंदपुर निवासी,संतोष पटेल से हुआ था,उनके अनुसार,शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे,मनीषा को लगातार प्रताड़ित किया करते थे,पति,संतोष पटेल ने ही मौत की सूचना मायके वालों को दी थी।
मायके पक्ष वाले जब ससुराल पक्ष वाले के घर पर गए तो मनीषा घर पर नहीं थी,ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे,ससे मायके वालों को संदेह बढ़ गया।
मायके वालों ने मनीषा के पति,संतोष पटेल,ससुर हीरालाल पटेल,सास,चंद देवी,ननद,पुष्पा देवी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है,उन्होंने सभी आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।मृतिका,मनीषा अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर चली गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।बैरिया पुलिस घटना के जांच में जुड़ गई है,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मौत का सही स्थिति पता चल सकेगा, पुलिस ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट,जांच रिपोर्ट के आधार परआगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम