जरूरतमंदों के बीच राहत किट का वितरण, विधायिका ने की कार्यक्रम का शुभारंभ।
गया, बिहार।
जीव दया फाउंडेशन के सौजन्य से गैर सरकारी संगठन समग्र सेवा केंद्र बाराचट्टी के तत्वाधान में क्षेत्र के पांच गांव में सात माह से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं उनके माता का स्वास्थ्य बेहतर रखने के मद्देनजर राहत किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायिका ज्योति देवी के द्वारा आरंभ किया गया ।इस अवसर पर संस्था के सचिव छेदी प्रसाद ने बताया कि जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बुमेर पंचायत के जहजवा,डुमरावां, भागलपुर, बलथर एवं गुलरवेद गांव के करीब 169 जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं के बीच राहत किट का वितरण किया गया।राहत किट में चावल, दाल व अन्य सामग्री शामिल था। इस दौरान बच्चों के साथ शैक्षणिक कार्यक्रम भी जोड़ा गया ताकि उनका भविष्य संवार सके। इस अवसर पर मौजूद अन्य प्रमुख लोगों में कलेश्वर प्रसाद, रामविलास शर्मा, अजय कुमार, दयानंद विश्वकर्मा एवं राजन कुमार ने अपनी अहम भूमिका निभायी।
Comments
Post a Comment