पुलिस,पब्लिक,पत्रकार का संवाद संगोष्ठी होने से समस्या का होगा समाधान।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला में पुलिस,पब्लिक, पत्रकार का संवाद गोष्ठी का होना नितांतआवश्यक है। इस संवाद गोष्ठी का आयोजन नहीं होने से समाज में कई तरह की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है,इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्यआम जनता,पुलिस पत्रकार के बीच समन्वय स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है,पुलिस पब्लिक,पत्रकार के बीच की दूरी को कम करना,स्थानीय समस्याओं जैसे सुरक्षा, यातायात,कानून व्यवस्था पर सीधा संवाद करना,अपराध नियंत्रण,विशेष रूप से क्षेत्र मेंअवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने में जनता का सहयोग लेना है,इसके लिए तमाम प्रबुद्ध नागरिकों,युवाओं,आम जनता,सामाजिक कार्यकर्ता मानवाधिकार कार्यकर्ता, शिक्षाविद,राजनैतिक पार्टियों के सदस्य सेअपील की गई है कि वे इस संवाद संगोष्ठी में अवश्य पहुंचें।इस मंच के माध्यम सेआपअपनी सभी समस्याओं,सुझावों शिकायतों को सीधे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,नगर प्रशाशन,थानाध्यक्ष के सामने रख सकते हैं,ताकि उनका त्वरित निवारण किया जा सके।विशेष परिस्थिति में,
पुलिस,पब्लिक,पत्रकार का अहम भूमिका होनी चाहिए, क्योंकि इन तीनों मेंअन्योश्रय सम्बन्ध जब तक नहीं बनेगा। तब तक किसी भी जटिल समस्या का समाधान संभव नहीं हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम