अशफ़ाक हुसैन मेकरानी बने श्री किशोरी वैदिक सेवा संस्थान के महासचिव।

सर्वधर्म एकता और सामाजिक सौहार्द को मिला नया आयाम। 
सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
श्री किशोरी वैदिक सेवा संस्थान, वृन्दावन धाम मथुरा द्वारा आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के अध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी को संस्था का महासचिव नियुक्त किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य पंडित सोनू कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने उन्हें "सर्व धर्म एकता सम्मान" प्रदान कर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए पंडित सोनू कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता, धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता में निहित है।उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से प्रेम,भाईचारे और मानव सेवा की भावना के साथ समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।महासचिव पद ग्रहण करने के बाद अशफ़ाक हुसैन मेकरानी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का सम्मान है जो समाज में शांति, सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संस्था की विचारधारा के अनुरूप सर्वधर्म समभाव, मानव सेवा, सामाजिक समरसता और संस्कारों के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।श्री किशोरी वैदिक सेवा संस्थान ने इस अवसर पर कहा कि मेकरानी के अनुभव और सामाजिक सक्रियता से संस्था के जनकल्याणकारी अभियानों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा विभिन्न समुदायों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को और अधिक मजबूती मिलेगी।यह समारोह सर्वधर्म एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय सद्भाव का प्रेरणादायी संदेश देने वाला रहा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर नव-नियुक्त महासचिव को शुभकामनाएँ दीं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम