गया जंक्शन को रेलवे डिविजन बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर कॉंग्रेस का धरना- प्रदर्शन।
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
रेलवे जंक्शन परिसर में कॉंग्रेस पार्टी के बैनर तले गया जंक्शन को रेलवे डिविजन बनाने सहित वर्षो से लंबित दर्जनों मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरना में वक्ताओं ने कहा कि अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त,विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला पूर्व- मध्य रेलवे के वर्ल्ड क्लास निर्माणाधीन गया रेलवे जंक्शन को रेलवे का डिविजन बनाने, गया से मुंबई, बंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, पूरी आदि स्थानों के लिए गया से सीधी ट्रेन खोलने, वर्षो से बंद वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों, खिलाड़ियों आदि को रेलवे टिकट में मिलने वाले रियायत को फिर से चालू कराने, गया टाउनशिप एरिया अंतर्गत आने वाले चाकन्द, बेलागंज, ईश्वर चौधरी हाल्ट, मानपुर, बंधुआ, पैमार, करजरा, काष्ठा आदि रेलवे स्टेशन का चहुंमुखी विकास, गया जिला अंतर्गत कई सड़कों पर अवस्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण, टेंपो, टोटो से 24 घंटे में एकबार 25 रुपया ठेकेदारी लेने, गया रेलवे जंक्शन के वृहद भूखण्ड में मॉल, व्यवसायिक केंद्र विकसित करने, कोरोना के समय से पैसेंजर ट्रेन के नाम में स्पेशल जोड़ कर एक्स्प्रेस ट्रेन के बराबर भाड़ा लेने की परम्परा को समाप्त कर फिर से पैसेंजर ट्रेन का भाड़ा लेना, गया से पटना के लिए रात्रि में 08 बजे से 09 बजे के अंदर कोई नया पैसेंजर ट्रेन शुरू करने, गया रेलवे जंक्शन से बोधगया,दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, आई आई एम के लिए लगातार 24 घंटे रिंग बस चलाने आदि मांगों को पूरा नहीं होने से मध्य- दक्षिण बिहार के लोगों में भयानक आक्रोश और मायूसी है। नेताओं ने धरना समाप्ति के उपरांत गया रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक से मिल कर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम एक विस्तृत ज्ञापन भी दिया।
Comments
Post a Comment