गहरे पानी के गड्ढे में डूबने से दो मौसेरी की बहनों की हुई मौत,फैली सनसनी।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
सिकटा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में एक गहरे पानी के भरे गड्ढे में डूबने से दो मौसेरी बहनों की मौत हो गई,बड़ी बहनअपनी छोटी बहन को डूबते हुए देख उसको बचाने के लिए पानी ने छलांग लगा दी, पानी का बहावअधिक होने के कारण दोनों बहन डूब गई। मित्र को की पहचान हसनपुर गांव निवासी, अली हुसैन की17 वर्षीय पुत्री,गुलशन,सदा हुसैन की 12 वर्षीय पुत्री जिया के रूप में हुई है।दोनों बहन शौच करने के लिए निकली हुई थी।पिछले दिनोंअधिक को वर्षा होने के कारण गहरे गड्ढे में पानी भर गया था। ग्रामीणों को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच पर बड़ी मश्कता से दोनों मौसेरी बहनों का शव को बाहर निकाला,आनंन फानन में परिजनों ने दोनों कोअस्पताल ले गए मगर डॉक्टर ने देखते ही दोनों को मृत् घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिकटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।थानाअध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने संवाददाता को बताया कि पानी से भरे गए गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हुई है।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,मामले के आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम