मोहब्बत का पैगाम इस्लाम' पुस्तक का भव्य विमोचन, मोहब्बत, अमन और इंसानियत का दिया संदेश।

दिल्ली। 
 दिल्ली स्थित कुरैश कॉन्फ्रेंस (रजि.) के केंद्रीय कार्यालय दिलशाद कॉलोनी में 'मोहब्बत का पैगाम इस्लाम' पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस पुस्तक के लेखक इस्लामिक स्कॉलर एवं कुरैश कॉन्फ्रेंस (रजि.) के यूथ विंग के राष्ट्रीय सलाहकार मोहम्मद आदिल सैफी हैं।
पुस्तक का विमोचन कुरैश कॉन्फ्रेंस (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सनोबर अली कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव तथा संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने लेखक को पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयास की सराहना की।
अपने संबोधन में लेखक मोहम्मद आदिल सैफी ने कहा कि 'मोहब्बत का पैगाम इस्लाम' का उद्देश्य इस्लाम के वास्तविक संदेश—मोहब्बत, अमन, भाईचारा, इंसानियत और आपसी सद्भाव—को समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक इस्लाम के संबंध में फैली भ्रांतियों और गलत धारणाओं को दूर करने का प्रयास करती है तथा धर्म की वास्तविक और सकारात्मक शिक्षाओं को सरल भाषा में प्रस्तुत करती है।
लेखक ने कुरैश कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव एवं सभी पदाधिकारियों का उनके स्नेह, विश्वास, प्रोत्साहन और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला इस पुस्तक को लोगों के लिए भलाई, हिदायत और इंसानियत की सेवा का माध्यम बनाए तथा यह समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश फैलाने में सफल हो।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम