थाना रसड़ा पुलिस ने हत्या का प्रयास से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

धनंजय कुमार शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश। 
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा  रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल निर्देशन में थाना रसड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
बलिया पुलिस के अनुसार 03.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी संतोष सिंह पुत्र स्व0 रामाश्रय सिंह, संजय सिंह उर्फ गुड्डन पुत्र स्व0 रामाश्रय सिंह, सूरज सिंह उर्फ हर्ष पुत्र संतोष सिंह, गुड़िया पत्नी संतोष सिंह, तन्नु सिंह पुत्री संतोष सिंह निवासीगण ग्राम बैजलपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया व 3 व्यक्ति अज्ञात एकराय होकर वादी मुकदमा राजकरन सिंह पुत्र हृदय नरायण सिंह, हृदयनारायण सिंह पुत्र स्व0 रामदास सिंह, अर्जुन सिंह, अनिल कुमार सिंह पुत्र केदार सिंह को कुल्हाड़ी, गड़ासा व चाकू से मारे पीटे जिससे काफी चोटे आयी थी । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गयी थी         इसी क्रम में आज दिनांक 04.07.2026 को थाना रसड़ा पुलिस टीम के उ0नि0 हरिद्वार मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 236/2026 धारा 191(2),109(1),118(1),115(2),352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. संजय सिंह पुत्र स्व0 रामाश्रय सिंह निवासी ग्राम बैजलपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 34 वर्ष तथा 2. गौरी शंकर पाल पुत्र स्व0 देवनाथ पाल निवासी ग्राम आशापुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया उम्र 46 वर्ष को लखनेश्वरडीह मंदिर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेज दिया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उप निरीक्षक हरिद्वार, उ0नि0 शिवम कुमार, का0 श्याम सुंदर यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम