चिल्मापुर में लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर विधायक विपिन सिंह से मिले परवेज़ सिद्दीक़ी।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय विपिन सिंह से उनके निजी आवास पर चिल्मापुर में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या के संबंध में मुलाकात कर उन्हें क्षेत्रवासियों की परेशानी से अवगत कराया गया।
महानगर कार्यकारिणी सदस्य, अल्पसंख्यक मोर्चा (भारतीय जनता पार्टी, महानगर गोरखपुर) परवेज़ सिद्दीक़ी ने माननीय विधायक श्री विपिन सिंह को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया। श्री विपिन सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित विभाग के मुख्य अधिकारी (चीफ) से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परवेज़ सिद्दीक़ी को आश्वासन दिया कि चिल्मापुर की लो-वोल्टेज की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
परवेज़ सिद्दीक़ी समेत क्षेत्रवासियों ने उनकी त्वरित पहल और सकारात्मक आश्वासन के लिए विधायक विपिन सिंह का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
Comments
Post a Comment