नगरा में सड़क निर्माण मानकों की अनदेखी का आरोप,।


ग्रामीणों ने रुकवाया निर्माण कार्य; EO जांच के बाद गुणवत्ता सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश। 
ब्यूरो चीफ़: किशन जायसवाल
नगरा (बलिया, उत्तर प्रदेश।
नगर पंचायत नगरा के वार्ड संख्या-10 स्थित नहर मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई, मोटाई तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने गंभीर आपत्ति जताई और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हुआ तो सड़क कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो जाएगी, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होगी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।
सूचना मिलने पर अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया तथा संबंधित ठेकेदार और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरी तरह निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाए।
अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के आश्वासन और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने के निर्देश के बाद ग्रामीण शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर अपने-अपने घर लौट गए।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम