घुघली पुलिस ने मोबाइल दुकान चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।
चोरी के मोबाइल, मदरबोर्ड व दो बाइक बरामद
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
थाना घुघली पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार मोबाइल मदरबोर्ड तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को बसन्तपुर बाजार स्थित A to Z मोबाइल दुकान से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और चार मोबाइल मदरबोर्ड चोरी हो गए थे। इस संबंध में थाना घुघली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
12 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
बरामदगी:
* 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (Honor, Realme, Samsung एवं Infocus)
* 04 मोबाइल मदरबोर्ड
* घटना में प्रयुक्त TVS Raider (UP55AX2537)
* Hero HF Deluxe (UP56BB5591)
Comments
Post a Comment