बेतिया पुलिस एक्शन मोड में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा:-- एस पी

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
पश्चिम चम्पारण के पुलिस अधीक्षक,कुमार गौतम की अध्यक्षता में पुलिस केंद्र बेतिया के सभागार में अपराध गोष्ठीआयोजित की गई।बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक,अंचल पुलिस निरीक्षक,पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में एसपी ने सभी अधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित पर्यवेक्षण,अपराध नियंत्रण,विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने,अधिक क्षेत्र भ्रमण करने,लगातार वाहन जांचअभियान चलाने का आदेश दिया। एसपी ने वाहन चोरी के मामलों के शीघ्र उद्भेदन,शराब तस्करों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेषअभियान तेज करने,लंबित सम्मन,वारंट, ई-सम्मन,इश्तेहार,कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया,साथ ही सूचना काअधिकार,चरित्र सत्यापन,पासपोर्ट सत्यापन, जनशिकायत एवं प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का भी निर्देश दिया।बैठक के अंत में पुलिसअधीक्षक ने सभीथानाध्यक्षों को आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि बेतिया पुलिसअपराध नियंत्रण एवं बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम