नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक ने किया तीन थानों काऔचक निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश।

शहाबुद्दीन अहमद 
बेतिया, बिहार।
बेतिया पश्चिम जिला के नव पदस्थापित पुलिसअधीक्षक ने जिले के चनपटिया,साठी, कुमारबाग थाना काऔचक निरीक्षण किया।सांगोपांग निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर,मालखाना,हाजत, अभिलेख,अपराध पंजी, आगंतुक पंजी,सीसीटीवी व्यवस्था,साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों  को निर्देश दिया कि आम नागरिकों के साथ हमेशा विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करें,साथ ही प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता,अनुशासन एवं बेहतर कार्य संस्कृति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करआवश्यक सुधार के लिएआवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, चनपटिया,साठी एवं कुमारबाग थानाध्यक्ष सहित संबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। नव पदस्थापित पुलिसअधीक्षक के इसऔचक निरीक्षण से संबंधित थानाअध्यक्षों को उनके जिम्मेवारियों को अवगत कराते हुए,कई सुझाव के साथ कड़े दिशा निर्देश जारी किये। इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है,बेतिया पुलिस जिला के सभी थानाअध्यक्षों को सही समय पर कांडों का त्वरित निष्पादन करने हेतु प्रेरित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम