उत्पाद विभाग के अधिकारियों को मिली बड़ी सफलता।


उड़ीसा से पंजाब जा रहे ट्रक पर लगे 870 किलो गांजा बरामद ,दो तस्कर गिरफ्तार।
 रिपोर्ट विनोद विरोधी
 गया, बिहार। 
उत्पाद विभाग के अधिकारियों को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने उड़ीसा से पंजाब जा रहे एक ट्रक पर लदे 870 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पंजाब के रहने वाले हैं‌ बाराचट्टी थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया मादक पदार्थ गांजे के तस्कर ट्रक में छुपाकर  पंजाब की ओर ले जा रहे थे। इसी बीच गुप्त सूचना का आधार पर उक्त ट्रक की नाकेबंदी की गई और समेकित जांच चौकी सूर्य मंडल पर तलाशी ली गई।जिसमें कुल 870 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो तस्करों को भी हिरासत में लिया गया है। इनमें परमेंद्र सिंह (57बर्ष) तथा हर्मेंद्र सिंह (42 वर्ष)है, जो पंजाब प्रांत के लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। बरामद गांजे का जप्त कर लिया गया है तथा दोनों तस्करों को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम