रोपनी के लिए मोटर का तार जोड़ना किशोर को महंगा पड़ा,मौत का शिकार बना।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
धान की रोपनी करने के क्रम में सिंचाई के दौरान मोटर में तार जोड़ने में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। 
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत के कुर्मीटोला में यह घटना घटी।
मृतक की पहचान,लाल सरिया पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी, अशफाकआलम के 14 वर्षीय पुत्र,तबरेजआलम के रूप में की गई है,वहीं घायल किशोर बखरिया कुर्मीटोला वार्ड संख्या दो निवासी,धूर्त महतो के 12 वर्षीय पुत्र, प्रवीण कुमार है,जिसे गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया,जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।लाल सरैया के मुखिया प्रतिनिधि,खुर्शीद आलम में संवाददाता को बताया कि तबरेजअपने खेत में धान की रोपनी के लिए सिंचाई करने के प्रक्रिया में कुर्मीटोला गया था,इस दौरान पास में खेत में मौजूद प्रवीण कुमार के साथ वह मोटर का बिजली का तार जोड़ रहा था इसी में दोनों करंट के चपेट में आ गए।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम