दर्ज़ी कल्याण बोर्ड का अविलंब गठन किया जाए : अली इमाम भारती


उद्योग विभाग द्वारा दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति को अविलंब धरातल पर उतारा जाए : राजू वारसी 
10 सितंबर को पटना में आयोजित वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस सह इदरिसीया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाए : हाजी बेलाल 
हाजीपुर, वैशाली, बिहार।
इदरिसीया दर्ज़ी फेडरेशन, बिहार के तत्वावधान में आगामी 10 सितंबर 2026 को पटना में आयोजित होने वाले "वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस सह इदरिसीया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन" की तैयारियों को लेकर किसान पैराडाइज बैंक्वेट हॉल, पटना में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनाब राजू वारसी और संचालन बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव जनाब हाजी बेलाल उर्फ पप्पू साहब ने की। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, संगठन विस्तार, जिला स्तरीय तैयारियों, जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अली इमाम भारती ने कहा कि 10 सितंबर 2026 को वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस समारोह भव्य रूप में किया जाएगा। इस मौके पर बिहार समेत देश भर से अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने इसकी सफ़लता के लिए गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करने एवं फेडरेशन के कार्य और उपलब्धी को बताने पर जोर दिया। वहीं इन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार से अविलंब दर्ज़ी कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की। वहीं 2019 में गठित दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति को अविलंब धरातल पर उतारने की मांग की और धुरद को-ऑपरेटिव सोसायटी फेडरेशन का चेयरमैन नियुक्त करने,चुनाव,सरकारी खर्च पर औडिट, रोज़गार, ऋण, आर्थिक सहायता मुहैया कराने की भी जोरदार मांग की। वहीं फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजू वारसी ने संबोधित करते हुए कहा कि 10 सितंबर का सम्मेलन इदरिसी/दर्ज़ी समाज के अधिकार, सम्मान, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होगा। साथ ही परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा। वहीं इन्होंने कहा कि दर्ज़ी कामगारों के पास रोज़गार नहीं है और सरकार छात्र-छात्राओं के पोशाक का काम जीविका के  द्वारा करवा रही है जो सरासर ग़लत है। यही काम बिहार के दर्ज़ी कामगारों को दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति के माध्यम से दिया जाए ताकि दर्ज़ी कामगारों को रोजगार मिले और बिहार के लिए दर्ज़ी कामगार विकास में सहभागी बने। इन्होंने मुख्य एजेंडा  दर्ज़ी कल्याण बोर्ड का गठन, दस्तकार दर्ज़ी आयोग का गठन, दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति को जमीन पर अविलंब उतारने की मांग की। वहीं धुरद को-ऑपरेटिव सोसायटी फेडरेशन का हरेक जिला में चुनाव और इदरिसीया दर्ज़ी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अली इमाम भारती साहब को चेयरमैन अविलंब नियुक्त किए जाने,सरकारी खर्च पर आडिट, रोजगार एवं ऋण, सहायता राशि उपलब्ध कराने,2014 में गठित बुनकर एवं दस्तकार आयोग के कमिटी गठन में जनाब अली इमाम भारती साहब को चेयरमैन बनाया जाए एवं महत्वपूर्ण मुद्दा अविलंब जमीन मुहैया कराकर परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में भवन निर्माण करने,अल्पसंख्यक छात्रावास का नामकरण परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के नाम पर करने आदि की भी मांग रखी। इस अवसर राष्ट्रीय महासचिव महबूब आलम, मजहर हसनैन, प्रदेश सचिव मोहम्मद परवेज आलम, प्रदेश संगठन प्रभारी मोहम्मद जमशेद आलम उर्फ प्यारे, प्रदेश मिडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज़ अता, वैशाली ज़िला महासचिव मुस्तफा आलम उर्फ मुन्ना भाई, रोहतास जिला अध्यक्ष असगर इमाम, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष आकिब ज़ावेद, प्रदेश महासचिव मोहम्मद जावेद, जदयू नेता सैयद अंसारुल हक, अरवल जिला अध्यक्ष फारूक आज़म, मोहम्मद जमशेद आलम, मोहम्मद शाहनवाज़ उर्फ अफरोज नेता, मोहम्मद इकबाल अंसारी, असगर भारती, गया जी जिला अध्यक्ष मोहम्मद रज्जन, मोहम्मद शर्फुद्दीन आलम, मोहम्मद इफ्तेखार उर्फ कुकु,गया जिला महासचिव मोहम्मद जाहिद, नईमुद्दीन इदरीसी, मोहम्मद सलाउद्दीन मंसूरी, जदयू नेता लियाकत मंसूरी, मोहम्मद शमीम आदि ने भी संबोधित किया। वहीं प्रदेश सचिव मोहम्मद आसिफ अता, मोहम्मद शौकत, मोहम्मद मुन्ना, वरिष्ठ पत्रकार नौशाद ख़ान, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद खुर्शीद,पत्रकार साहिल शफीक, मोहम्मद फीरोज उद्दीन इदरीसी, भोजपुर जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद जसीम, डॉक्टर शकील अहमद आरा, मोहम्मद मुश्ताक आलम पटना, मोहम्मद मकबूल इमाम, मोहम्मद नौशाद अंसारी पटना, प्रदेश सचिव मोहम्मद सफर आलम 
आदि समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मोहम्मद परवेज आलम की ओर से वीर अब्दुल हमीद का तैल चित्र देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू वारसी, प्रदेश प्रधान महासचिव हाजी बेलाल उर्फ पप्पू ,जदयू नेता लियाकत मंसूरी, जदयू नेता अंसारूल हक़, सलाउद्दीन मंसूरी को सम्मानित किया गया।अंत में प्रदेश प्रधान महासचिव हाजी बेलाल उर्फ पप्पू साहब ने  संगठन के सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, प्रखंड एवं पंचायत प्रतिनिधियों तथा इदरिसी (दर्ज़ी) समाज के सभी साथियों का शुक्रिया अदा किया और आगामी 10 सितंबर 2026 को पटना में आयोजित वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस समारोह में लाखों की संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम