सामाजिक कार्यकर्ता रहे रामाधीन सिंह भोक्ता का निधन।
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र के बिघी टोला मनफर गांव निवासी रामाधीन सिंह भोक्ता (उम्र 55 वर्ष) का निधन बीते रात असामायिक निधन हो गया है। राजद समर्थित दिवंगत रामाधीन सिंह भोक्ता पिछले डेढ़-दो माह से अस्वस्थ चल रहे थे।वे एक सड़क हादसे में बाइक से गिर जाने के कारण उनका मेरुदंड टूट गया था। आज उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव स्थित श्मशान घाट में किया गया।उनके निधन पर अनेक लोगों ने गहरा शोक जताया हैं। वहीं निधन की सूचना पाकर पहुंची राजद की पूर्व विधायिका समता देवी ने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया ।इस क्रम में उपस्थित जनसमूह के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा कहा कि उनके निधन से संगठन व क्षेत्र को अपुरणीय क्षति हुआ है। शोक प्रकट करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह भोक्ता, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव ,जानकी यादव, रुपलाल सिंह भोक्ता, अर्जक नेता सोमर सिंह भोक्ता, केदार सिंह भोक्ता आदि प्रमुख थे।
Comments
Post a Comment