कार की ठोकर से बाइक सवार की मौत,डॉक्टर दंपत्ति घायल,कार व बाइक जप्त।
बेतिया, बिहार।
बेतीया मैनाटांढ़ मुख पथ पर भगहाँ पेट्रोल पंप के पास कर और बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि कार में बैठा डॉक्टर दंपति सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है किअपने एक रिश्तेदार का बेल कराने के लिए बेतिया कोर्ट जा रहे थे,
राजन शाह उर्फ़ साजन,उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई, जबकी के कार में बैठा उनका साला और डॉक्टर दंपति बुरी तरह घायलहो गए
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संतोष कुमार को जीएमसीएच बेतिया में इलाज के लिए भर्ती कराया।
डॉक्टर दंपति,डॉक्टर मरियम जमील,उम्र 33 वर्ष,आसिफ
आमिर,उम्र 38 को चनपटिया पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
थानाअध्यक्ष,पंकज कुमार ने संवाददाता को बताया कि राजन के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।वह मैनाटांड थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव निवासी,भिखारी शाह उर्फ
भीखम के पुत्र थे।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को जप्त कर लिया।मृतक राजन टेंपो चालक था,इसी से वह अपने भरण पोषण का काम करता था।मौत की खबर सुनते हुई पत्नी मीरा देवी बेहोश हो गई। मृतक के तीन पुत्रऔर एक पुत्री थी, मृतक के मरने के बाद बच्चों के सर का साया उठ गया।
इस घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Comments
Post a Comment