सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया अरुण चांडालिया का जन्मदिन।

वसीम अकरम कुरैशी 
जयपुर, राजस्थान।
कठपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ओपी टांक एवं टीम ने सक्रिय कार्यकर्ता अरुण चांडालिया का जन्मदिन सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। डॉ. ओपी टांक ने गायों को हरा चारा खिलाया। जरुरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण कर विधवा महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर अरुण चांडालिया बोले-समिति की परंपरा के अनुसार सभी कार्यकर्ताओं का जन्मदिन कठपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं राजस्थान कच्ची बस्ती महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओपी टांक के निवास पर मनाया जाता है, जहां उन्हें स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की जाती हैं। वहीं उपस्थित सभी लोगों ने अरुण को पुष्प अर्पित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में अरुण गगोल्या, विनोद भट्ट, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, विष्णु तथा कार्यालय मंत्री नीरज सहित अनेक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम