आदर्श पंचायत झाझ के महादलित टोलों में पेयजल का गंभीर संकट।

जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों पर घोर अपेक्षा का आरोप 
रिपोर्ट: विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
 जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत झाझ पंचायत के विभिन्न गांव में स्थित महादलित टोलों के लोग इन दिनों भयंकर पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बाराचट्टी विधायिका ,पंचायत के मुखिया समेत अन्य अधिकारियों ने पंचायत की काफी अपेक्षा की है। कई सामाजिक जनप्रतिनिधियों ने तो स्थानीय विधायिका ज्योति मांझी पर 10-10हजार रुपए लेकर संपन्न लोगों के हाथों चापाकल बेचने का भी आरोप लगाया है ।उनका मानना है कि महादलित परिवार में जन्मे व पले बढ़े विधायिका ज्योति मांझी पंचायत व प्रखंड क्षेत्र के महादलित को एक भी सुविधा मुहैया नहीं कराकर पंचायत वासियों की घोर उपेक्षा की है। विडंबना है कि पंचायत के धमना गांव स्थित देवी मंदिर के निकट एक ही व्यक्ति को तीन-तीन चापाकल दिया गया है,लेकिन 700 घरों की सघन आबादी वाले गांव को इससे वंचित किया गया है। इधर भाजपा के पूर्व नेता रहे रवि शंकर प्रसाद की शिकायत है कि राज्य सरकार की सात निश्चय योजना के तहत चलाए गए नल जल योजना पूरी तरह से फेल है। वर्ष 2006 में 75 लाख की लागत से पंचायत के धमना ,भेड़िया, तुलाचक एवं महुआइन में पीएचईडी के द्वारा पानी टंकी बनाकर सघन आबादी को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की व्यवस्था की गई थी ,किंतु इस योजना के एक साल के बाद ही पानी मिलना बंद हो गया है। विभाग इस मामले में आंख मुंदकर मौन है ।स्थानीय अधिकारी भी इसके प्रति कोई गंभीर नहीं है। जिस कारण वर्षों से पंचायत में पेयजल का संकट बना है ।इस मामले में बीते 12 जून 2026 को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर इस समस्या से अवगत कराया गया था, किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सका है। जिससे स्थानीय ग्रामीण पेयजल की समस्या से ग्रस्त हैं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम