केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री कोे पत्र भेजकर टोरी - चंदवा का आरओबी परियोजना पर पुनर्विचार का किया आग्रह।


टोरी आरओबी परियोजना को बहाल कर फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की किया आग्रह। 
सोशल मीडिया एक्स पर भी टैग किया है। 
दो तीन वर्ष में फ्लाई ओवरब्रिज बनने से रेलवे क्रॉसिंग जाम से छुटकारा की उम्मीद लोगों को थी। 
टोरी आरओबी परियोजना रद्द किए जाने से लाखों लोगों में निराशा और मायुसी छाई है।
भारत समाचार न्यूज एजेंसी 
चंदवा, लातेहार, झारखंड।
कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने चंदवा उप डांकघर से मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र भेजकर टोरी  चंदवा एनएच 99 न्यु 22 पर रद्द किए गए आरओबी परियोजना पर पुनर्विचार का आग्रह किया है, उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर टैग किया है।
     भेजे गए पत्र में कहा है कि मीडिया रिपोर्ट में यह खबर छपी है कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने दिनांक 29 जून 2026 को अपने मंत्रालय की समीक्षा बैठक में  झारखंड के 10 राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को रद्द करने के निर्देश दिए हैं, 
इसमें उक्त चंदवा - ( एनएच -99) नया - 22) पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) भी है।
इसमें कहा गया है कि जमीन अधिग्रहण में देरी की गई है।
      महोदय, उक्त टोरी - चंदवा का आरओबी की शिलान्यास 03 अप्रैल 2021 को श्रीमान के हाथों आनलाईन शिलान्यास की गई थी, परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया भी हुई साथ ही बजट आवंटन के साथ काम का प्रारंभिक चरण भी पूरा हो गया है, इस परियोजना के लिए न्यु प्राक्कलन भी बनाया गया, लाखों आमजन कार्य शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे थे इसी बीच  टोरी - चंदवा एनएच 99 नया 22 पर फ्लाई ओवरब्रिज बनाए जाने की परियोजना रद्द होने की खबर मीडिया में आ गई, इस परियोजना की रद्द होने की खबर से चतरा लोकसभा की लाखों नागरिकों में काफी निराशा और मायुसी छाई हुई है।    राष्ट्रीय राजमार्ग मे देश का यह पहला टोरी - चंदवा का रेलवे क्रॉसिंग होगा जहां रेलवे क्रॉसिंग जाम पर सैंकड़ों छोटी बड़ी वाहन घंटों फंसकर असहनीय पीड़ा झेल रहे हैं, 
     इस फाटक को बंद कर इस रेलमार्ग से कोयला मालगाड़ी का परिवहन अनवरत होता रहता है, यह व्यस्तम टोरी रेलमार्ग है इसके कारण रेलवे क्रॉसिंग हमेशा बंद रहती है, घंटों बंद रखने के बाद पांच मिनट के लिए खोला जाता है फिर बंद कर दी जाती है, ऐसा ही चौबीसो घंटा होता है।
     चंदवा का एनएच 99 न्यु 22 का राष्ट्रीय राजमार्ग, अस्पताल, थाना, ब्लॉक, शहर को जोड़ती है, 
हर घड़ी इस रेलवे रुट से ट्रेन गुजरती है और कभी - कभी एक साथ जोड़कर 3 -4 मालगाड़ियां परिचालन करती हैं इससे घंटों जाम में फंसना पड़ता है, हर घंटे लंबा जाम, घंटों बंद गेट और जाम में फंसकर लाचार बनकर किसी दर्द पीड़ा की तरह नागरिक छटपटाते रहते हैं, जाम में फंसे एम्बुलेंस में बैठे बिमार व्यक्ति की मौत हो रही है। क्रॉसिंग जाम में फंसकर महिलाओं का प्रसव फाटक पर ही हो जाती है अस्पताल पहुंच ही नहीं पाते, रेलवे क्रॉसिंग से ही उन्हें कफन ओढ़ाकर घर वापस लेजाना पड़ रहा है, फाटक जाम से कई परिवारों की जिंदगियां खत्म हो चुकी है, घर से निकलते ही रेलवे क्रॉसिंग जाम की कैद में आ जाते हैं लाखों लोग, जाम में फंसे मरीजों के दम तोड़ने की खबरें अब आम हो गई हैं, रेलवे क्रॉसिंग जाम से जनता त्राहि - त्राहि कर रही है, लोग ट्रेन की चपेट में भी आए हैं, क्रॉसिंग जाम से लोगों की जिंदगी तबाह हो रही है।  
     चतरा लोकसभा, पलामू प्रमंडल, झारखंड की सात आठ जिले वासियों को लग रहा था कि दो तीन वर्ष में फ्लाई ओवरब्रिज बन जाएगा और टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से निजात मिल जाएगी लेकिन इस परियोजना को रद्द किए जाने की खबर से लाखों लोगों में निराशा और मायुसी छाई हुई है। 
      अयुब खान ने जनहित में टोरी - चंदवा NH - 99) - न्यु 22) पर ROB परियोजना को रद्द करने के दिए गए निर्देश पर पुनर्विचार कर इस परियोजना को बहाल कर फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की आग्रह है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम