गांव-समाज में व्याप्त पाखंड के मुकाबले आगे आये अर्जक कार्यकर्ता-:प्रो.रामकृष्णा यादव


अर्जक संघ जिला समिति की बैठक संपन्न ,लिए गए कई निर्णय। 
 गया, बिहार।
संविधान व विज्ञान पर आधारित मानववादी संगठन अर्जक संघ जिला समिति की बैठक जिले के शेरघाटी प्रखंड अंतर्गत चेरकीडीह स्थित पंचायत सरकार भवन में संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान चलाने, अर्जक साहित्य का व्यापक प्रचार करने समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा कई निर्णय लिए गए ।बैठक में मौजूद संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह गया कॉलेज गया के पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो रामकृष्ण प्रसाद यादव ने कहा कि अर्जक संघ विषमतामूलक संस्कृति पर आधारित ऊंच- नीच, छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने व समता मूलक संस्कृति पर आधारित मानववादी संस्कृति को अपनाने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि अर्जक कार्यकर्ता गांवों व समाज में व्याप्त अंधविश्वास व पाखंड को दूर करने के लिए आगे आये तथा समाज के अंतिम व प्रगतिशील लोगों को जोड़ने का काम करें। बैठक में उपस्थित अन्य लोगों में संघ के जिलामंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी, संयुक्त मंत्री संजय मंडल, कोषाध्यक्ष फेकू दास, भिखारी अर्जक, जितेंद्र कुमार, उज्जवल कुमार, परमेश्वर अर्जक, मनोज मंडल आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम