दिनदहाड़े गोली मारकर युवक को किया गया बुरी तरह से जख्मी।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नरकटियागंज थाना क्षेत्र के पोखरा चौक के पास बैठे एक 26वर्षीय युवक,रंजीत कुमार को दिनदहाड़े एक अपराधी सोल्जर खटिक ने जांघ में गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया,जिससे पूरा ग्रामीण क्षेत्र दहल उठा।संवाददाता को जख्मी युवक रंजीत कुमार ने भी बताया कि सोल्जर खटीक ने ही उसे पर गोली चलाई है,पूर्व के विवाद को लेकर ऐसी घटना हुई है,स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को स्थानीयअनुमंडलीयअस्पअसपताल में भर्ती कराया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की बुरी स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया,जहां उसका इलाज चल रहा है। अपराधी ने दिनदहाड़े इस घटना कोअंजाम देकर पुलिस को चैलेंज के कटघरे में खड़ा कर दिया।
एसडीपीओ,जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि मामला पूर्व के विवाद से संबंधित है,
पुलिस घटना के जांच में जुड़ गई,अपराधी की खोजबीन शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment